ताज़ा खबरेंराजनीति

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए प्रत्‍याशियों की 10वीं लिस्‍ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 9 प्रत्‍याशियों के नाम शामिल हैं. वहीं गौर करने वाली बात यह है कि भोजपुरी फिल्‍मों के सुपरस्‍टार पवन सिंह का टिकट काटटे हुए भाजपा ने आसनसोल सीट पर नया उम्‍मीदवार दिया है. अब उनकी जगह एसएस अहलूवालिया को टिकट दिया गया है.

बीजेपी ने नौ उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट जारी की है. पार्टी ने उत्तर प्रदेश के बलिया से नीरज शेखर, मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर, कौशांबी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, ग़ाज़ीपुर से पारस नाथ राय, मछलीशहर से बीपी सरोज और पश्चिम बंगाल के आसनसोल से एस एस अहलूवालिया को टिकट दिया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button