ताज़ा खबरें

लोकसभा चुनाव के 7वें व अंतिम चरण के लिए मतदान संपन्न, चार जून को होगी मतगणना

लोकसभा चुनाव के 7वें व अंतिम चरण के लिए मतदान संपन्न, चार जून को होगी मतगणना

 

लोकसभा के सातवें और अंतिम चरण में दोपहर 3 बजे तक 49.68% मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव के सातवें यानी आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीटों पर आज मतदान किया जा रहा है। आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। इस चरण के मतदान के साथ ही 19 अप्रैल से शुरू हुए चुनाव के सभी चरणों का मतदान संपन्न हो जाएगा। चार जून को मतणना होगी।

बिहार 42.95%

चंडीगढ़ 52.61%

हिमाचल प्रदेश 58.41%

झारखंड 60.14%

ओडिशा 49.77%

पंजाब 46.38%

उत्तर प्रदेश 46.83%

पश्चिम बंगाल 58.46%

 

लोकसभा के सातवें और अंतिम चरण में दोपहर 1 बजे तक 40.09% मतदान हुआ। आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ।

बिहार-35.65%

चंडीगढ़-40.14%

हिमाचल प्रदेश-48.63%

झारखंड-46.80%

ओडिशा-37.64%

पंजाब-37.80%

उत्तर प्रदेश-39.31%

पश्चिम बंगाल-45.07%

लोकसभा के सातवें और अंतिम चरण में सुबह 11 बजे तक 26.30 फीसदी वोटिंग हुई दर्ज। आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। इस दौरान रविशंकर प्रसाद, लालू प्रसाद यादव, अनुराग ठाकुर, हरभजन सिंह, कंगना रनौत, मिथुन चक्रवर्ती सहित कई दिग्गजों ने वोट डाला।

  • यूपी 28.02
  • ओडिशा 22.64
  • चंडीगढ़ 25.03
  • झारखंड 29.55
  • पंजाब 23.91
  • पश्चिम बंगाल 28.10
  • बिहार 24.25
  • हिमाचल प्रदेश 31.92

लोकसभा के सातवें और अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक 11.31 फीसदी वोटिंग हुई दर्ज। आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। इस दौरान रविशंकर प्रसाद, लालू प्रसाद यादव, अनुराग ठाकुर, हरभजन सिंह, कंगना रनौत, मिथुन चक्रवर्ती सहित कई दिग्गजों ने वोट डाला।

  • यूपी 12.94
  • ओडिशा 7.69
  • चंडीगढ़ 11.64
  • झारखंड 12.15
  • पंजाब 9.64
  • पश्चिम बंगाल 12.63
  • बिहार 10.58
  • हिमाचल प्रदेश 14.35

 

लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 57 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इस दौरान ओडिशा में 42 विधानसभा क्षेत्रों में भी एक साथ मतदान हो रहा है। बता दें कि चार जून को इन सभी चरणों में हुई वोटिंग की काउंटिंग होगी।

आम चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए 1 जून, 2024 को 8 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के 57 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों (सामान्य-41; एसटी-03; एससी-13) के लिए मतदान होगा। इस सातवे चरण के मतदान के साथ ही 19 अप्रैल से शुरू हुए लोकसभा चुनाव के सभी चरणों के मतदान संपन्न हो जाएंगे।

सातवें और अंतिम चरण में पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, एक्ट्रेस कंगना रनौत, अनुराग ठाकुर, भोजपुरी एक्टर रवि किशन, काजल निषाद, भोजपुरी सिंगर पवन सिंह, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, विक्रमादित्य सिंह, अफजाल अंसारी की किस्मत दांव पर है. इनकी किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी और  4 जून को फैसले की घड़ी होगी

यह फेज अमह माना जा रहा है, क्यों कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज वोटिंग हो रही है।  जिन राज्यों में आज मतदान हो रहा है। उनमें-

इन राज्यों की इतनी सीटों पर हो रहा है मतदान-

उत्तर प्रदेश- 13

पंजाब – 13

बिहार- 8

हिमाचल प्रदेश- 4

झारखंड- 3

पश्चिम बंगाल- 9

ओडिशा -6

आज लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा का बची हुई 42 विधानसभा सीटों और हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है।  वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button