ताज़ा खबरेंराजनीति

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 61.45 फीसद मतदान दर्ज

नई दिल्ली: देश में लोकसभा चुनावों के लिए तीसरे चरण की वोटिंग में रात 8 बजे तक 61.45 फीसद मतदान दर्ज। यह वोटिंग देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 93 लोकसभा सीटों पर हो रही है। इस दौरान कुल 1,351 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने चुनावी मैदान में उतरे हैं। आज सुबह से मतदाता वोटिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुजरात के अहमदाबाद में अपना वोट डाला। इन दोनों के साथ देश की कई बड़ी हस्तियों ने आज मतदान किया है।

 

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में शाम पांच बजे तक 60.19% मतदान रिकॉर्ड किया गया. अलग-अलग राज्यों की बात करें तो शाम 5 बजे तक बिहार में 56.01%, छत्तीसगढ़ में 66.87%, महाराष्ट्र में 53.40%, असम में 74.86%, गोवा में 72.52%, कर्नाटक में 66.05%, उत्तर प्रदेश में 55.13%, मध्य प्रदेश में 62.28%, पश्चिम बंगाल में 73.93% और गुजरात में 55.22 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

 

विभिन्ना राज्यों में दोपहर तीन बजे तक मतदान का प्रतिशत:

छत्तीसगढ़ में 58.19, उत्तर प्रदेश में 46.78, मध्य प्रदेश में 54.09, असम में 63.08, गोवा में 61.69, महाराष्ट्र में 42.63, पश्चिम बंगाल में 63.11, बिहार में 46.69, गुजरात में 47.03 और कर्नाटक में 54.02.

वहीं इससे पहले तीसरे चरण के लिए दोपहर 1 बजे तक 39.92% मतदान हुए।

असम 45.88%

बिहार 36.69%

छत्तीसगढ़ 46.14%

दादरा & नगर हवेली & दमन & दीव 39.94%

गोवा 49.04%

गुजरात 37.83%

कर्नाटक 41.59%

मध्य प्रदेश 44.67%

महाराष्ट्र 31.55%

उत्तर प्रदेश 38.12%

पश्चिम बंगाल 49.27%

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button