लोकसभा चुनाव का चौथा चरण: अल्लू अर्जुन-जूनिय NTR समेत कई सितारों ने डाला वोट

लोकसभा चुनाव: देश में लोकसभा चुनावों के चौथे चरण की वोटिंग की तैयारी पूरी हो चुकी है. वहीं सुबह 7 बजे से चौथे चरण के लिए 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान शुरू हो गए हैं. 13 मई को देश में चौथे चरण के मतदान शुरू हो गए हैं. बता दें कि इस चरण में कई बड़ी हस्तियां मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही हैं. गौरतलब है कि 7 चरणों में देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग कराई जा रही है. जिसके बाद चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे.
चौथे चरण में कई बड़े फिल्मी सितारों ने मतदान किया जिनमे साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन और जुनियर NTR शामिल हैं.
अभिनेता जूनियर NTR जुबली हिल्स के ओबुल रेड्डी कॉलेज(मतदान केंद्र) में मतदान करने पहुंचे. मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना है. मुझे लगता है कि यह एक अच्छा संदेश है जिसे हमें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना होगा.”
#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना: अभिनेता जूनियर NTR ने कहा, "सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। मुझे लगता है कि यह एक अच्छा संदेश है जिसे हमें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना होगा।"#LokSabhaElections2024 https://t.co/hOL750VOYn pic.twitter.com/X2uqH13OO0
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 13, 2024
वहीं अभिनेता अल्लू अर्जुन ने भी जुबली हिल्स इलाके के एक मतदान केंद्र में मतदान किया. अल्लू अर्जुन ने मीडिया से बात की और कहा, “कृपया अपना वोट डालें. यह हम सभी के लिए बहुत ज़िम्मेदार दिन है… मुझे पता है कि यह कठिन है लेकिन आइए थोड़ा प्रयास करें. यह हमारे भविष्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है…”
#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना: अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कहा, "कृपया अपना वोट डालें। यह हम सभी के लिए बहुत ज़िम्मेदार दिन है… मुझे पता है कि यह कठिन है लेकिन आइए थोड़ा प्रयास करें। यह हमारे भविष्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है…" https://t.co/LvP4yEilkF pic.twitter.com/Jhe2rRz5oP
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 13, 2024
अभिनेता चिरंजीवी अपने परिवार के साथ जुबली हिल्स स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे. अभिनेता चिरंजीवी ने कहा, “मैं नए मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे अपने वोट की शक्ति का उपयोग जरूर करें…”
#WATCH हैदराबाद: अभिनेता चिरंजीवी ने कहा, "मैं नए मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे अपने वोट की शक्ति का उपयोग जरूर करें…" #LokSabhaElections2024📷 https://t.co/eERuCnDM92 pic.twitter.com/cLoWwW7z35
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 13, 2024
#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना: फिल्म निर्देशक एस. एस. राजामौली ने मतदान किया।
उन्होने कहा, "देश को दिखाओ कि आप जिम्मेदार हैं और हमें परवाह है। कृपया बाहर आएं और वोट करें।" pic.twitter.com/Kcnp11IKKx
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 13, 2024




