ताज़ा खबरें

लोकसभा 2024 के चुनावों के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दी प्रतिक्रिया, कहीं यह बातें

लोकसभा 2024 के चुनावों के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दी प्रतिक्रिया, कहीं यह बातें

 

लोकसभा 2024 के चुनावों के बाद RSS चीफ मोहन भागवत ने पहली प्रतिक्रिया दी है। 10 जून को नागपुर में संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग के समापन में RSS चीफ मोहन भागवत ने इशारों-इशारों में कई बातें कही हैं। भागवत ने चुनाव, राजनीति और राजनीतिक दलों के रवैये पर बात की।

भागवत ने कहा- जो मर्यादा का पालन करते हुए कार्य करता है, गर्व करता है, किन्तु लिप्त नहीं होता, अहंकार नहीं करता, वही सही अर्थों मे सेवक कहलाने का अधिकारी है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव होता है तो मुकाबला जरूरी होता है। इस दौरान दूसरों को पीछे धकेलना भी होता है, लेकिन इसकी एक सीमा होती है। यह मुकाबला झूठ पर आधारित नहीं होना चाहिए।

मोहन भागवत ने कहा कि सोमवार को नागपुर में कहा कि हजारों सालों से हमने जो अन्याय किया है, उसको अब मिटाना होगा. कुछ स्वार्थी लोगों ने छुआछूत फैलाई, हमें उसको ठीक करना होगा. कार्यकर्ता विकास वर्ग समापन समारोह को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख ने कहा कि काम सब लोग करते हैं, लेकिन काम करते समय मर्यादा का भी पालन करना चाहिए. उसके काम से किसी को चोट ना पहुंचे.

आरएसएस प्रमुख ने कहा, ‘मणिपुर की स्थिति पर प्राथमिकता के साथ विचार करना होगा। चुनावी बयानबाजी से ऊपर उठकर राष्ट्र के सामने मौजूद समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है.’

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button