ताज़ा खबरें

लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशनल हुआ सफल, बेटी ने ट्वीट कर दी जानकारी

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर में आज किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशनल सफलतापूर्वक हो गया. उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को किडनी डोनेट की है.

 

मीसा भारती ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा, पापा का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है, पापा अभी ICU में हैं, होश में हैं और बातें कर पा रहे हैं!

 

आप सबकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद!

आपको बतादें कि किडनी ट्रांसप्लांट होने से पहले लालू से पहले रोहिणी का ऑपरेशन किया गया था. इस दौरान उनके बेटे तेज प्रताप यादव समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना और रूद्राभिषेक किया.

तेज प्रताप यादव ने इसे लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, “मेरे पिता श्री लालू प्रसाद जी के स्वास्थ कामना को लेकर आज पटना स्थित अपने आवास पर महामृत्युंजय एवं रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन किया.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button