लखनऊ में भारी बारिश से दिलकुशा इलाके में गिरी दिवार, 9 की मौत, 2 घायल

लखनऊ में भारी बारिश से दिलकुशा इलाके में गिरी दिवार, 9 की मौत, 2 घायल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के बीच एक बड़े हादसे की खबर आरही है। भारी बारिश के चलते यहाँ लखनऊ के दिलकुशा में दिवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गयी जबकि दो घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मरने वालों में 3 पुरूष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं।
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में भारी बारिश से कैंट अंतर्गत दिलकुशा में दीवार गिरने से 9 लोगो की मृत्यु हुई है। मरने वालों में 3 पुरूष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं। https://t.co/tp9wJTW9Mx pic.twitter.com/zETOyAK90u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2022
DM सूर्यपाल गंगवार ने 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दिलकुशा में निर्माणाधीन बांउड्रीवाल के पास लोग सोए थे। रात साढ़े तीन बजे सोते समय दीवार गिरी। हादसे में 9 लोगों की जान चली गई है। रेस्क्यू देर रात ही पूरा कर लिया गया है। दो लोग गंभीर घायल हैं। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में तीन बच्चे 18 साल से कम और कुछ महिलाएं और पुरुष हैं।
वहीं सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने मृतकों के परिवारीजनों के लिए 4-4 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने सभी घायलों के मुफ्त इलाज का भी आदेश दिया है।






strong legal steroids
References:
http://rm.runfox.com/gitlab/vedarinehart13
hgh spray kaufen
References:
hgh fragment 176 191 kaufen