खेल

रोजर फेडरर ने टेनिस से लिया संन्यास, फेडरर की आंखें हुई नम

लंदन: स्विस टेनिस के दिग्गज रोजर फेडरर शुक्रवार को खेल से संन्यास ले लिया, अपने करियर के आखिरी मुकाबले (Laver Cup) में फेडरर को फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद फेडरर के आंखों में आंसू आ गए.

 

लंदन में अपने करियर के आखिरी मुकाबले में Roger Federer का मुकाबला अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक के साथ हुआ, जिसमें उन्हें 4-6, 7-6 (2), 11-9 से हार मिली. मैच के बाद फेडरर को इमोशनल विदाई मिली.

अपने करियर में फेडरर ने 20 ग्रैंड स्लेम खिताब अपने नाम करने में सफलता हासिल की है. इस मामले में टॉप पर राफेल नडाल हैं जिनके नाम 22 ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button