ताज़ा खबरेंविदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध: पूर्वी यूक्रेन के रेलवे स्टेशन पर रॉकेट से हमला, करीब 20 लोगों की मौत

लोगों को बचाने के लिए प्रयोग में लाने वाले पूर्वी यूक्रेन (Eastern Ukraine) के रेलवे स्टेशन पर रॉकेट से हमला.

रूस-यूक्रेन युद्ध: लंबे वक्त से चल रहे युद्ध में यूक्रेन की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं, यूक्रेन को तबाह करने की मंशा से रिहायसी इलाकों में घुसी रूसी सेना युक्रेन को तबाह करने और उसे झुकाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. पूर्वी यूक्रेन में रेवले स्टेशन पर रॉकेट से हमला हुआ है, यह वह स्टेशन है जिसके द्वारा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया जाता था.

समाचार एजेंसी एफपी के मुताबिक, क्रामातोरस्क ट्रेन स्टेशन (Kramatorsk Train Station) पर हुए हमलों में करीब 20 लोगों की मौत हुई है (न्यूजमोबाईल इन मौतों की पुष्टि नहीं करता). जानकारी के मुताबिक जिस समय यह घटना हुई उस वक्ता यूक्रेन के पूर्वी शहर क्रामातोरस्क में नागरिकों के बचाव अभियान का काम चल रहा था.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button