विदेश

रूस के कज़ान में 9/11 जैसा अटैक, ड्रोन से इमारत को बनाया निशाना

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के बीच, यूक्रेन के कज़ान शहर पर एक बड़ा ड्रोन अटैक हुआ है. पिछले दिनों इसी शहर में ब्रिक्स देशों का सम्मेलन हुआ था, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने भाग लिया था.

 

बताते चलें कि यह शहर राजधानी मास्को से 800 किलोमीटर दूर है. इस अटैक की खबर टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के जरिए दी गई. कजान एयरपोर्ट ऑथिरिटी ने बताया कि यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद उड़ानों के आगमन और प्रस्थान को अस्थायी रूप से रोक दिया है.

 

TASS एजेंसी ने कहा कि आठ ड्रोन हमले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से छह सोसाइटी के टावर पर हुए हैं. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ड्रोन हमले के चपेट में कमलेयेवा एवेन्यू (दो ड्रोन), क्लारा त्सेटकिन स्ट्रीट, युताज़िंस्काया स्ट्रीट, खादी ताकतश स्ट्रीट, क्रास्नाया पॉज़ित्सिया और ऑरेनबर्गस्की ट्रैक्ट की एक इमारत पर इमारतों को निशाना बनाया गया है.

 

रूसी सरकार ने ड्रोन हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ होने का आरोप लगाया. हमले के बाद, कजान में अधिकारियों ने आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रयास शुरू किए और प्रभावित इमारतों से निवासियों को निकाला गया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button