ताज़ा खबरेंविदेश

रिपब्लिकन पार्टी ने डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदवारी का किया ऐलान, पूर्व राष्ट्रपति बोले- आपके नामांकन को गर्व से स्वीकार करता हूं

वाशिंगटन. मिल्वौकी में रिपब्लिकन पार्टी ने शुक्रवार को (भारतीय समयानुसार) अमेरिका के राष्ट्रपति के पद के लिए देश के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम की उम्मदीवारी की धोषणा की. घोषणा होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, ‘आज रात पूरे विश्वास और समर्पण के साथ, मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए आपके नामांकन को गर्व से स्वीकार करता हूं.’

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में पहुंचे. मिल्वौकी  में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन शुक्रवार को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा पार्टी के राष्ट्रपति पद के नामांकन को स्वीकार करने के साथ समाप्त हुआ.

 

ट्रंप का परिचय उनके ही पार्टी के डाना ह्वाइट ने देते हुए कहा, ‘मैं सख्त आदमी के साथ काम कर रहा हूं, और मैं अपने जीवन जितने भी लोगों से मिला हूं उनमें यह आदमी सबसे सख्त, सबसे लचीला इंसान है.’ उन्होंने जोर देकर कहा कि जब ट्रंप सत्ता में थे, तब संयुक्त राज्य अमेरिका एक शानदार जगह था.

 

वहीं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की एक समर्थक ने कहा, “वे मौत से बच गए, उन्हें उठते हुए और फिर से अमेरिकी लोगों से बात करते हुए देखना एक चमत्कार था…वे फिर से उठ खड़े हुए…”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button