राजनीति

राहुल, केजरीवाल पर अमित शाह का तंज, कहा बालाकोट स्ट्राइक में हुए नुकसान पर निकले थे आंसू

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने पाकिस्तान में पुलवामा हमले के बाद आतंकवादियों को करारा जवाब दिया, तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रो रहे थे, जैसे उनके चचेरे भाई पड़ोसी देश में मारे गए हो.

शाह ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा,“ पुलवामा हमले के 13वें दिन, नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायु सेना को एक ऑपरेशन करने का निर्देश दिया. हमारे जवान पाकिस्तान में घुस गए और बालाकोट में आतंकवादियों पर हमला करने के बाद वापस लौट आए … राहुल गांधी और केजरीवाल इससे दुखी थे. दो जगहों पर शोक था – एक राहुल गांधी के कार्यालय में और दूसरा दिल्ली में केजरीवाल के कार्यालय में. वे बहुत रो रहे थे. क्या बालाकोट स्ट्राइक में मरने वाले आतंकवादी आपके चचेरे भाई थे?”

उन्होंने आगे कहा,“यह मोदी सरकार है. यह भाजपा की सरकार है. अगर पाकिस्तान गोलियां दागता है, तो हम तोप के गोले से जवाब देंगे.”

ALSO READ: प्रज्ञा ठाकुर पर चुनाव आयोग की कार्रवाई; चुनाव प्रचार पर लगाया 72 घंटों का…

2016 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जनेयू) में नारेबाजी की घटना का उल्लेख करते हुए, भाजपा प्रमुख ने राहुल और केजरीवाल पर उन लोगों के साथ गठबंधन करने का आरोप लगाया जो देश को तोड़ना चाहते थे.

शाह ने कांग्रेस के देशद्रोह कानून को ख़तम करने के वादे पर कहा,“राहुल गांधी दो कदम आगे हैं. बीजेपी ने कहा कि हम धारा 370 और अनुच्छेद 35 ए को हटाकर जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाना चाहते हैं. वहीं उन्होंने देशद्रोह कानून को खत्म करने की बात कही. अगर कोई पाकिस्तान के लिए जासूसी करता पाया गया तो हम क्या करेंगे? राहुल और केजरीवाल को इसका जवाब देना चाहिए.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button