राष्ट्रीय युवा दिवस आज, पीएम मोदी ने किया ट्वीट, जानें क्या है इसका इतिहास और इस बार की थीम
राष्ट्रीय युवा दिवस आज, पीएम मोदी ने किया ट्वीट, जानें क्या है इसका इतिहास और इस बार की थीम
देश आज यानी 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मना रहा है। हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन स्वामी विवेकानंद के जयंती को मानाने के लिए मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली नेतृत्वकर्ताओं में से एक थे। इस मौके पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर स्वामी विवेकानंद को याद किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर सादर नमन। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिकता और कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता है। उनके महान विचार और आदर्श देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर सादर नमन। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिकता और कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता है। उनके महान विचार और आदर्श देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
— Narendra Modi (@narendramodi) January 12, 2023
देश में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। हर साल हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति का विश्व बंधुत्व का संदेश प्रदान करने के लिए किया जाता है।
क्या है इसका इतिहास
वर्ष 1863 में जन्मे नरेंद्रनाथ दत्ता यानि स्वामी विवेकानंद की जन्म-दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर वर्ष 1984 से हर साल मनाया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद के भाषण, उनकी शिक्षाएं और उद्धरण हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। 1985 से प्रति वर्ष देश 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहा है। युवा दिवस की थीम, महत्व, भारत में कार्यक्रमों की समय-सारणी यहां देखी जा सकती है।
क्या है इस साल की थीम
इस बार राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 जनवरी से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्धघाटन पीएम मोदी करेंगे। इस बार के आयोजित महोत्सव की थीम “विकसित युवा – विकसित भारत” है।






I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?