ताज़ा खबरें

रायगढ़ में समुद्र तट के पास मिली हथियारों के साथ संदिग्ध नाव

रायगढ़ : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में गुरुवार को हरिहरेश्वर बीच पर एक अज्ञात नाव और भारखोल में हथियार, विस्फोटक और दस्तावेजों के साथ मिली एक लाइफबोट ने सनसनी फैला दी.

हरिहरेश्वर बीच के पास एक संदिग्ध नाव के आने के बाद महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

 

स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नाव में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था लेकिन एके-47 समेत कुछ हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. घटना के बाद महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की एक टीम मौके पर पहुंची.

 

श्रीवर्धन (रायगढ़) की विधायक अदिति तटकरे ने कहा कि स्थानीय पुलिस की जांच अभी चल रही है, “मैंने उपमुख्यमंत्री से एटीएस या राज्य एजेंसी की तत्काल विशेष टीम नियुक्त करने की मांग की है.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button