ताज़ा खबरें

रामोजी ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली: रामोजी ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन रामोजी राव का 87 साल की उम्र में निधन हो गया. लंबे समय से बीमार चल रहे रामोजी राव ने आज सुबह हैदराबाद के अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली. रामोजी राव मीडिया जगत की बड़ी हस्ती माने जाते थे. वह रामोजी फिल्म सिटी और etv नेटवर्क के मालिक थे. साल 2016 में उनको पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था.

 

रामोजी राव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया पीएम ने लिखा, श्री रामोजी राव गरू का निधन अत्यंत दुःखद है. वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी. उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है. अपने उल्लेखनीय प्रयासों से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नये मानक स्थापित किये.

रामोजी राव गरू भारत के विकास को लेकर बेहद भावुक थे. मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनकी बुद्धिमत्ता से लाभ उठाने के कई अवसर मिले. इस कठिन समय में उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना. शांति.

 

फिल्म निर्देशक एस.एस. राजामौली, संगीतकार एम.एम. कीरवानी और अन्य ने फिल्म सिटी में ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव को अंतिम श्रद्धांजलि दी.

 

TDP प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव को श्रद्धांजलि दी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button