ताज़ा खबरें

राफेल नडाल ने टेनिस को कहा अलविदा, लिया संन्यास, कहा- खुशकिस्मत हूं कि अपने शौक को करियर में बदल सका

राफेल नडाल ने टेनिस को कहा अलविदा, लिया संन्यास, कहा- खुशकिस्मत हूं कि अपने शौक को करियर में बदल सका

स्पेन के टेनिस के स्टार प्लेयर राफेल नडाल ने अब अपने खेल से संन्यास ले लिया है। दुनिया भर में ‘लाल बजरी का बादशाह’ के नाम से मशहूर नडाल ने अपने 2 दशक के करियर में 22 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते, जिसमें से 14 ग्रैंडस्लैम सिर्फ फ्रेंच ओपन के तौर पर हैैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन 2-2 बार जबकि विम्ब्लडन 4 बार जीता है. नडाल के नाम 4 डेेविस कप के भी खिताब हैं।

दुनिया भर में ‘लाल बजरी का बादशाह’ के नाम से मशहूर, 22 बार ग्रैंड स्लैम विजेता स्पेन के राफेल नडाल ने पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया है।  मंगलवार को नडाल ने अपना आखिरी मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ खेला जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस खिलाड़ी को डच खिलाड़ी बोटिक वैन डे जैंड्सचुल्प के खिलाफ सीधे सेटों में 4-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।

मालागा में अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलते हुए, नडाल ने जीतने की पूरी कोशिश की और पहला सेट गंवाने के बाद उन्होंने वापसी करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन अंत में, डच खिलाड़ी ने उन्हें कड़ी चुनौती दी। पहले सेट में, नडाल ने डच प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में 29 वर्षीय खिलाड़ी आगे निकलने में सफल रहा और पहला सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया।  हालांकि, दूसरे सेट की शुरुआत अलग तरह से हुई क्योंकि डच खिलाड़ी ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा. नडाल ने वापसी के लिए खूब हिम्मत दिखाई और 1-4 से पिछड़ने के बाद 3-4 से आगे हो गए। लेकिन, बोटिक वैन डे जैंड्सचुल्प ने अपना संयम बनाए रखा और दूसरा सेट भी 6-4 से अपने नाम कर मुकाबले को सीधे सेटों में जीत लिया

गौरतलब है कि पेशेवर टेनिस में अपना आखिरी मुकाबला खेलने से पहले दिग्गज खिलाड़ी काफी इमोशनल नजर आए. डेविस कप क्वार्टरफानल मैच से पहले नडाल नेशनल एंथम के दौरान भावुक हुए और उनकी आंखों से आंसू छलक गए.
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button