ताज़ा खबरें

राजस्थान: पीएम मोदी ने चित्तौड़गढ़ को 7200 करोड़ रूपये की दी सौगात, जनसभा को किया संबोधित, कहा- “कांग्रेस सरकार की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो चुका है…”

राजस्थान: पीएम मोदी ने चित्तौड़गढ़ को 7200 करोड़ रूपये की दी सौगात, जनसभा को किया संबोधित, कहा- “कांग्रेस सरकार की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो चुका है…”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ पहुंचे हैं। उन्होंने सबसे पहले चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने चित्तौड़गढ़ में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। इस दौरान पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम मोदी ने एक जब सभा का भी संबोधन किया।

 

परियोजनों के अनावरण के बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने सम्बोधन की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के बारे में बात कर की। पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे प्रेरणास्रोत बापू(महात्मा गांधी) और लाल बहादूर शास्त्री की जयंती है। कल 1 अक्टूबर को राजस्थान सहित पूरे देश ने स्वच्छता को लेकर एक बहुत बड़ा कार्यक्रम किया… बापू स्वच्छता, स्वावलंबन और सर्वस्पर्शी विकास के बहुत आग्रही थे। बीते 9 वर्षों में बापू के इन्हीं मूल्यों को देश ने बहुत अधिक विस्तार दिया है।

PM मोदी ने कहा, “आज चित्तौड़गढ़ में 7,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है… गैस आधारित अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत करने के लिए देश में गैस पाइपलाइन नेटवर्क बिछाने का अभियान चल रहा है…इससे उद्योगों का विस्तार होगा और रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।”

चित्तौड़गढ़ में PM मोदी ने कहा, “राजस्थान का विकास भारत सरकार के लिए बहुत बड़ी प्राथमिकता है। हमनें राजस्थान में एक्सप्रेस वे, हाइवे और रेलवे जैसे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत फोकस किया है।”

पीएम मोदी ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे की मौजूदगी में सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चितौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “… 5 साल में कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की साख को तबाह कर दिया है… मैं बहुत दुखी मन से कहता हूं कि जब अपराध, दंगे, महिलाओं-दलितों पर अत्याचार की बात होती है तो राजस्थान टॉप पर आता है… मैं बहुत दुख के साथ आपने पूछता हूं कि क्या 5 साल पहले आपने इसलिए राजस्थान को वोट दिया था?”

PM मोदी ने चितौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “यहां अशोक गहलोत सोते-जागते मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने में लगे थे और आधी कांग्रेस उनकी कुर्सी गिराने में जुटी थी। जनता को अपने हाल पर छोड़कर ये लोग आपसी लड़ाई में व्यस्त रहे… कांग्रेस ने राजस्थान को लूटने में कोई कमी नहीं छोड़ी।”

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “राजस्थान के नौजवानों के साथ जो धोखा किया गया है भाजपा उसकी तह तक जाएगी… यहां के पेपर लीक माफिया का पाताल में भी जाकर हिसाब किया जाएगा। मैं आपको भरोसा देता हूं नौजवानों के भविष्य के साथ जिसने खिलवाड़ किया है ऐसे पेपर लीक माफिया को छोड़ा नहीं जाएगा, कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चितौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “…CM अशोक गहलोत को पता है कि कांग्रेस की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। खुद गहलोत जी को भरोसा है कि वो जा रहे हैं और इसीलिए उन्होंने पहले ही भाजपा को बधाई दे दी है। उनकी गुजारिश है कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद उनकी योजनाएं बंद न की जाएं। मैं सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने के लिए गहलोत जी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि राजस्थान में भाजपा सत्ता में आएगी।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घमंडिया गठबंधन के नेता महिलाओं को लेकर कैसी अपमानित करने वाली बातें कर रहे हैं यह हम आए दिन देखते हैं। ये इस(महिला आरक्षण) कानून से नाराज़ हैं, ये नहीं चाहते कि महिलाओं को उनका हक मिले इसलिए जाति-धर्म के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं।

इस दौरान पीएम मोदी ने उदयपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उदयपुर में जो हुआ उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी… लोग कपड़े सिलवाने के बहाने आते हैं और बिना किसी डर या खौफ के दर्जी का गला काट देते हैं… इस मामले में भी कांग्रेस को वोट बैंक नजर आया। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि उदयपुर दर्जी हत्याकांड में कांग्रेस पार्टी ने क्या किया, वोट बैंक की राजनीति की।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button