ताज़ा खबरें

राजस्थान: जैसलमेर में क्रैश हुआ वायुसेना का टोही विमान, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश जारी

राजस्थान: जैसलमेर में क्रैश हुआ वायुसेना का टोही विमान, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश जारी

 

राजस्थान के जैसलमेर एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ जैसलमेर जिले में गुरुवार सुबह वायुसेना के टोही विमान क्रश हो गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर रोजानियों की ढाणी जजिया गांव के पास वायु सेना का गश्ती विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, पर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिलने की साथ ही खुहड़ी पुलिस एसएचओ ने मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद वायु सेना ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं

वायुसेना के अनुसार, यह विमान मानव रहित होता है जिसका इस्तेमाल आसमान से जासूसी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया जाता है. इसे ‘जासूसी विमान’ भी कहते हैं।

भारतीय वायु सेना ने इस हादसे की जानकारी ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से दी। हादसे की जानकारी देते हुए वायु सेना ने लिखा कि “भारतीय वायु सेना का एक दूर से संचालित विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आज जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। किसी भी कर्मी या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है।”

 

हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन और वायु सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और विमान कि मलबे में लगी आग पर काबू पाया। जैसलमेर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि विमान ग्रामीण इलाके के खाली क्षेत्र में गिरा था, जिसके कारण किसी तरह की जान माल की हानि नहीं हुई।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button