ताज़ा खबरें

राजस्थान: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोला मारकर हत्या

नई दिल्ली: राजस्थान की राजधानी में आज मंगलवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. अस्पताल में उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

 

FSL की टीम उस स्थान पर मौजूद है जहां राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा, “तीन लोग यहां आए थे और उन्होंने सुखदेव सिंह से मिलने के लिए कहा। अनुमति मिलने के बाद वे अंदर गए…उनसे करीब 10 मिनट तक बातचीत की और फिर सुखदेव सिंह पर फायरिंग कर दी. सुखदेव सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई. घटना में उनका एक सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक हमलावर की भी मृत्यु हुई है…पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है…”

 

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button