ताज़ा खबरें

रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹91.50 की कटौती, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

नई दिल्ली: Oil Marketing कंपनियों ने तत्काल प्रभाव से प्रति यूनिट commercial रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 91.50 रुपये की कमी की है.

 

कीमतों में इस नवीनतम संशोधन के साथ, 19 किलो के commercial एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1,976 रुपये के बजाय 1,885 रुपये होगी.

 

1 अगस्त को भी, commercial रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 36 रुपये की कमी की गई थी. इससे पहले, 6 जुलाई को, 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक सिलेंडर की दरों में 8.5 रुपये प्रति यूनिट की कटौती की गई थी. हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी रहेंगी.

 

6 जुलाई को, 14.2 किलोग्राम वजन वाले घरेलू तरल पेट्रोलियम गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई थी. इससे पहले, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 19 मई, 2022 को संशोधन किया गया था.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button