ताज़ा खबरेंविदेश

‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’: इजरायल ने भारत को फ्रेंडशिप डे पर खास अंदाज में दी बधाई

फ्रेंडशिप डे के मौके पर इजरायल ने भारत को बेहद खास तरीके से बधाई दी है.

भारत स्थित इजरायल के दूतावास ने ट्वीट करते हुए लिखा- “हैप्पी फ्राइंडशिप डे 2019 इंडिया! हमारी बढ़ती दोस्ती और मजबूत हो, साझेदारी नई ऊंचाइयों को छूए.”

ट्वीट के साथ, इज़राइल दूतावास ने एक वीडियो क्लिप संलग्न की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके इज़राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू की कई तस्वीरें दिखाई गईं, जिसमें वो एक-दूसरे का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में दोस्ती के जश्न मनाने वाला एक बहुत ही मशहूर गाना ‘ये दोस्ती हम नही तोड़ेंगे’ भी सुनाई दे रहा है.

ALSO READ: कश्मीर मुद्दे पर संसद में उच्चस्तरीय बैठक जारी; गृहमंत्री शाह, NSA डोभाल समेत कई…

बता दें कि कुछ दिन पहले ही इजरायल में अपने चुनाव प्रचार के लिए बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की थीं.

भारत और इजरायल के आर्थिक, सैन्य और सामरिक घनिष्ठ रिश्ते रहे हैं जो हाल के वर्षों में और मजबूत हुए हैं.

इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने अपनी भारत यात्रा में दोनों देशों को एक-दूसरे का खास सहयोगी भी बताया था. नेतन्याहू ने पीएम मोदी को लोकसभा चुनावों में जीत पर बधाई भी दी थी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button