यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया तलब, पूछताछ के लिए 23 जुलाई को लखनऊ बुलाया

यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया तलब, पूछताछ के लिए 23 जुलाई को लखनऊ बुलाया
बिग बॉस OTT2 के विजेता यूट्यूबर सिद्धार्त यादव उर्फ़ एलवीश यादव की एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ीं हैं। एल्विश यादव को ईडी ने एक फिर नया समन भेजकर पूछताछ के लिए 23 जुलाई को लखनऊ बुलाया है। प्रवर्तन निदेशालय ने यह नोटिस मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर जारी की है। बता दें कि यह मामला रेव पार्टियों में सांप के जहर को नशे के रूप में इस्तेमाल करने से जुड़ा है।
इससे पहले ईडी ने एल्विश यादव को नोटिस देते हुए 8 जुलाई को बुलाया था। लेकिन एल्विश ने विदेश में होने की बात कहकर कुछ दिनों का समय मांगा था। इस पर ईडी ने 23 जुलाई को पेश होने के लिए समज जारी किया है। बता दें कि 17 मार्च को एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि, पांच दिन बाद उन्हें कोर्ट से बेल मिल गई थी।
हरियाणा के सिंगर राहुल यादव उर्फ राहुल फाजिलपुरिया से इस हफ्ते ईडी ने पूछताछ की थी, जो कथित तौर पर एल्विश यादव से जुड़ा बताया जा रहा है। इस मामले में फिर पूछताछ हो सकती है। रेव पार्टियों के लिए अवैध धन का इस्तेमाल ईडी की जांच के दायरे में है।
गौरतलब है कि 26 वर्षीय यूट्यूबर एल्विश यादव रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 का विजेता है। एल्विश पर नोएडा पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था।
एल्विश यादव उन छह लोगों में शामिल थे, जिनका नाम पिछले साल 3 नवंबर को नोएडा के सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में एक एनजीओ पीपुल फॉर एनिमल्स की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में था। इसमें पांच अन्य आरोपी थे, जो सभी सपेरे हैं. उन्हें नवंबर में अरेस्ट किया गया था और बाद में स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी।





