ताज़ा खबरेंभारत

मोदी की बैठक पर भड़कीं ममता,कहा- बोलने की इजाजत न देना अपमानजनक; रविशंकर प्रसाद का जवाब- ‘राजनीति से ऊपर उठकर काम करने का समय है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी पर नियंत्रण को लेकर 10 राज्यों के 54 जिले के कलेक्टरों के साथ वर्चुअल बैठक की। उनकी बैठक में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हुईं, लेकिन उनके राज्य का कोई भी कलेक्टर शामिल नहीं हुआ। मोदी की बैठक के बाद ममता ने प्रेस कांफ्रेंस कर नाराजगी जाहिर की।

ममता बनर्जी ने कहा- बोलने की इजाजत न देना अपमानजनक।

मोदी की बैठक के बाद ममता ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि बैठक में 10 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे, लेकिन किसी को बोलने नहीं दिया गया। ये अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि मीटिंग में सभी मुख्यमंत्री शांत बैठे रहे, किसी ने भी कुछ नहीं कहा। हमें बंगाल के लिए 3 करोड़ वैक्सीन की मांग करनी थी, लेकिन बोलने ही नहीं दिया गया। केंद्र से हमें इस महीने 13 लाख ही वैक्सीन मिली हैं, जबकि 24 लाख की सप्लाई की जानी थी। उन्होंने कहा कि वे मीटिंग में बतौर CM मौजूद थीं, इसलिए कलेक्टरों को शामिल नहीं होने दिया गया। कुछ डीएम को बोलने दिया गया, जो उनके पसंद के थे। यह कैजुअल सुपर फ्लॉप मीटिंग थी।

रविशंकर प्रसाद का जवाब- ‘राजनीति से ऊपर उठकर काम करने का समय है’

अब उनके इस बयान पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, आज पीएम ने देश के कुछ डीएम से उनके जिले में हो रहे अच्छे कामो पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई। बंगाल की सीएम का आचरण अशोभनीय रहा। पूरी मीटिंग को डेरेल करना चाहती थी। आज ममता जी ने 24 परगना के सीएम को बोलने नहीं दिया कहा कि डीएम क्या जनते मैं जानती हूं। उन्होंने आगे कहा, 17 मार्च को जब मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई उसमें भी वो नहीं आयीं। पीएम के साथ 2014, 2015,2019 में दो बैठक में नहीं आयी। मैं ममता जी से एक प्रश्न पूछता हूं कि पीएम देश के डीएम जो अच्छा काम कर रहे उनसे क्यों बात नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा, आज जब देश कोरोना से लड़ रहा और पीएम लगातार हर वर्ग से संवाद कर रहे हैं वो डीएम से क्यों नहीं कर सकते। राजनीति से ऊपर उठकर काम करने का समय है। आज ममता जी ने जो आचरण किया है वो किसी तरह से लोकतांत्रिक व्यस्था में शोभा देता है क्या??

अब जानें इस बैठक की मुख्या बातें।

इस बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि, ‘पिछली महामारी हो या फिर ये समय, हर महामारी ने हमें एक बात सिखाई है कि इससे डील करने के हमारे तौर-तरीकों में निरंतर बदलाव, निरंतर इनोवेशन जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि ये वायरस म्यूटेंट होने में, स्वरूप बदलने में माहिर है, तो हमारे तरीके और स्ट्रेटजी भी डायनेमिक होनी चाहिए। दूसरी लहर के बीच वायरस म्यूटेंट की वजह से अब युवाओं और बच्चों के लिए ज्यादा चिंता जताई जा रही है। आपने जिस तरह से फील्ड पर काम किया है, इससे चिंता को गंभीर होने से रोकने मदद तो मिली है, लेकिन हमें आगे के लिए तैयार रहना होगा।

वैक्सीन वेस्टेज रोकने पर हो फोकस।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक विषय वैक्सीन वेस्टेज का भी है। एक भी वैक्सीन वेस्टे होने का मतलब है, किसी एक जीवन को जरूरी सुरक्षा कवच नहीं मिल पाना। इसलिए वैक्सीन वेस्टेज रोकना जरूरी है। मोदी ने कहा कि फील्ड में किए गए आपके कार्यों से, आपके अनुभवों और फीडबैक से ही प्रैक्टिकल और असरदार योजनाएं बनाने में मदद मिलती है।

इन राज्यों के कलेक्टर हुए शामिल।

प्रधानमंत्री ने झारखंड, महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, ओडिशा, हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश और पुडुचेरी के कई जिलों के कलेक्टरों से चर्चा की। इससे पहले PMO की तरफ से मीटिंग को लेकर राज्यों के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर जानकारी दे दी गई थी। PM की बैठक से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस मामले में राज्यों से प्रजेंटेशन मांगा था।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button