ताज़ा खबरेंविदेश

“मैं गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्यसत्कार के लिए आभार व्यक्त करता हूं…”: ऑस्ट्रिया में बोले पीएम मोदी

वियना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों ऑस्ट्रिया यात्रा पर हैं. इस दौरान ऑस्ट्रिया के वियना में संघीय चांसलरी में ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया. गौरतलब है कि साल 1983 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली ऑस्ट्रिया दौरा है. इससे पहले इंदिरा गांधी ऑस्ट्रिया गई थीं.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया में हुए उनके स्वागत पर कहा, “मैं गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्यसत्कार के लिए चांसलर नेहमर का आभार व्यक्त करता हूं. मुझे खुशी है कि मुझे अपने तीसरे कार्यकाल की शुरूआत में ऑस्ट्रिया आने का अवसर मिला. मेरी यह यात्रा ऐतिहासिक और विशेष है, 41 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया है, यह भी सुखद संयोग है कि यह यात्रा उस समय में हो रही है जब हमारे आपसी संबंधों के 75 साल पूरे हुए हैं…”

 

उन्होंने आगे कहा, आज मेरे और चांसलर और नेहमर के बीच बहुत सार्थक बातचीत हुई, हमने आपसी सहयोग और मजबूत करने के लिए नई संभावनाओं की पहचान की है. हमने निर्णय लिया है कि संबंधों को रणनीतिक दिशा प्रदान की जाएगी, यह केवल आर्थिक सहयोग और निवेश तक सीमित नहीं है, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, हाइड्रोजन, जल एवं अपशिष्ट प्रबंधन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में एक-दूसरे के सामर्थ्य को जोड़ने का काम किया जाएगा…”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…दोनों देशों की युवा शक्ति और विचारों को कनेक्ट करने के लिए स्टार्टअप ब्रिज को गति दी जाएगी. मोबिलिटी और माइग्रेशन पार्टनरशिप पर पहले से समझौता हुआ है. यह लीगल माइग्रेशन और कुशल कार्यबल की आवाजाही में सहयोग देगा… मैंने और चांसलर नेहमर ने विश्व में चल रहे विवादों, चाहे यूक्रेन में संघर्ष हो या पश्चिम एशिया की स्थिति. सभी पर विस्तार में बात की है. मैंने पहले भी कहा है कि यह युद्ध का समय नहीं है, समस्याओं का समाधान रणभूमि में नहीं हो सकता. चाहे वह कहीं भी हो, मासूम लोगों के जान की हानि अस्वीकार्य है. भारत और ऑस्ट्रिया संवाद और कूटनीति पर जोर देते हैं और इसके लिए हम साथ मिलकर हर संभव मदद देने के लिए तैयार हैं…”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button