मनोरंजन

मेरे दिल में आपका स्वागत है, यह अराजक है लेकिन यह आपका है! शादी के बंधन में बंधी स्वरा भास्कर

अभिनेत्री स्वरा भास्कर और राजनीतिक कार्यकर्ता फहद अहमद ने गुरुवार को घोषणा की कि वह शादी के बंधन में बंध गए हैं!  स्वरा भास्कर ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके दी है.

 

वीडियो के साथ, अभिनेत्री ने लिखा, “कभी-कभी आप दूर-दूर तक किसी ऐसी चीज़ को खोजते हैं जो आपके ठीक बगल में थी. हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली. और फिर हमने एक दूसरे को पाया! मेरे दिल में आपका स्वागत है @FahadZirarAhmad यह अराजक है लेकिन यह आपका है!

ट्विटर पर उन्हें जवाब देते हुए फहद ने कहा, ‘मैं कभी नहीं जानता था कि अराजकता इतनी खूबसूरत हो सकती है. मेरा हाथ थामने के लिए धन्यवाद @ReallySwara”

 

बता दें कि फहाद अहमद समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं और समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं. 34 वर्षीय स्वरा भास्कर ने 2010 में गुजारिश फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था. 2011 में आई तनु वेड्स मनु फिल्म ने उन्हें जबरदस्त पहचान दिलाई. वह दिल्ली के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएट हैं जबकि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button