ताज़ा खबरें

“मेरा रोम-रोम बाबा साहब का ऋणी महसूस कर रहा”- जेल से बाहर आने के बाद बोले आप नेता मनीष सिसोदिया

“मेरा रोम-रोम बाबा साहब का ऋणी महसूस कर रहा”- जेल से बाहर आने के बाद बोले आप नेता मनीष सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया करीब 17 महीना बाद जेल से बाहर आए हैं। जेल से बाहर आते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं का सम्बोधन करते हुए कहा कि “सुबह जब से यह आदेश आया है, मेरा रोम-रोम बाबा साहब का ऋणी महसूस कर रहा है। समझ नहीं आ रहा कि हम बाबा साहब का ऋण कैसे चुकाएंगे…”

बाहर आने के बाद भावुक हुए मनीष सिसोदिया

जेल से बाहर आने के बाद मनीष सिसोदिया भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की संविधान बचाएगा। तानाशाही सरकार से संविधान बचाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही केजरीवाल भी बाहर आएंगे। आज मुझे संविधान की ताकत से जमानत मिली। सुप्रीम कोर्ट का दिल से धन्यवाद करता हूं।

17 महीने बाद से आए बाहर 

बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज उन्हें जमानत दे दी। करीब 17 महीनों बाद उन्होंने शुक्रवार को तिहाड़ जेल के बाहर की हवा ली। कथित शराब घोटाले में ट्रायल शुरू होने में हुई देरी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में जमानत दे दी है। जमानत मिलने के बाद उनके तिहाड़ से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया था और वह बाहर आ गए. उनका रिलीज ऑर्डर तिहाड़ पहुंचा था, जिसके बाद उन्हें रिहा किया गया।

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने दी प्रतिक्रिया

मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि पिछले 2 साल से भाजपा आम आदमी पार्टी के साथ सांप-सीढ़ी का खेल खेल रही है और षड्यंत्र के ऊपर षड्यंत्र कर रही है। उनकी प्लानिंग है कि किसी भी तरीके से अरविंद केजरीवाल और पूरी पार्टी को जेल के अंदर बंद रखो और पार्टी को तोड़ो. इनका मकसद पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में रखकर चुनाव लड़ने से दूर रखना था. मनीष सिसोदिया को मोदी सरकार ने तानाशाही करके 17 महीनों तक जेल के अंदर बंद रखा. दिल्ली की जनता के लिए उनके द्वारा किए जाने वाले कामों भाजपा द्वारा को रोक दिया गया।

जमानत के बाद AAP ने केंद्र सरकार व ED CBI पर बोला हमला  

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार और ईडी-सीबीआई पर हमला बोला है। आप नेताओं ने आरोप लगाया कि जांच एजेंसी बेनकाब हो गई हैं। 17 महीने से एक ऐसे व्यक्ति को जेल में रखा, जिसने शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दी। नेताओं ने कहा कि वह पहले दिन से कह रहे थे कि कोर्ट में यह केस एक दिन भी नहीं टिकेगा।

पिछले साल मार्च 2023 में किया गया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि सीबीआई ने शराब नीति मामले में सिसोदिया की कथित भूमिका को लेकर 26 फरवरी 2023 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में नौ मार्च 2023 को उन्हें गिरफ्तार किया था। सिसोदिया ने पिछले साल 28 फरवरी को डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button