ताज़ा खबरेंराजनीतिराजनीती

मेनका गांधी का राहुल, प्रियंका पर वार, कहा राजनीति बच्चों का खेल नहीं

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कस्ते हुए कहा कि राजनीति बच्चों का खेल नहीं है. उनका ये बयान राहुल गांधी की अमेठी से हार के बाद आया है.

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान एक भी सही मुद्दा नहीं उठाया, जिसके कारण वो जीत नहीं पाए.

प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी पर आगे निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गाड़ी में बैठकर हाथ हिलाने से चुनाव नहीं जीता जाता. अगर उन्हें राजनीति करनी ही है तो गंभीरता से करें. यह बच्चों का खेल नहीं है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी की लोकसभा सीट पर स्मृति ईरानी से 55000 वोटों से हार का सामना करना पड़ा.इस सीट पर भाजपा 20 सालों बाद अपना कब्ज़ा जमा पाई है.

ALSO READ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने यूपी में कांग्रेस की हार की ली…

वहीं केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी इस बार उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से संसद पहुंची. उन्होंने महागठबंधन के उम्मीदवार चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू को 15000 से ज्यादा वोटों के अंतर से पराजित किया। उनके बेटे वरुण गांधी यूपी की पीलीभीत से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे.

उत्तर प्रदेश में भाजपा 80 में से 64 सीटों पर जीती, कांग्रेस केवल एक पर और महागठबंधन 15 सीटों पर. 2014 में भाजपा 71 सीटों पर जीतने में कामयाब रही थी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button