“मुझे नहीं बल्कि भारत के संविधान को पीठ दिखाई ” सदन की कार्यवाही छोड़ बाहर गए विपक्षी सांसद को लेकर भावुक हुए उपराष्ट्रपति

“मुझे नहीं बल्कि भारत के संविधान को पीठ दिखाई ” सदन की कार्यवाही छोड़ बाहर गए विपक्षी सांसद को लेकर भावुक हुए उपराष्ट्रपति
राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट करने पर राज्यसभा स्पीकर व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भावुक हो गए, उन्होंने कहा कि आज विपक्षी सांसदों ने मुझे पीठ नहीं दिखाई है बल्कि भारत के संविधान को पीठ दिखाई। उन्होंने मेरा या आपका अपमान नहीं किया बल्कि उन्होंने जो संविधान की शपथ ली थी उसका अपमान किया है।
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर PM के बोलने के दौरान विपक्षी सांसदों के राज्यसभा से बाहर चले जाने के बाद राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, “मैंने उनसे अनुरोध किया कि विपक्ष के नेता को बिना किसी रुकावट के बोलने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए…” pic.twitter.com/BSx8bPxpP5
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 3, 2024
दरअसल, राज्यसभा में जब पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोल रहे थे तो विपक्षी सांसदों ने जमकर विरोध किया। इसके बावजूद पीएम मोदी अपना भाषण देते रहे। इसके बाद विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में जमकर नारेबाजी की और सदन से वॉकआउट कर लिया। विपक्षी सांसदों का कहना है कि विपक्ष के नेता को बोलने की अनुमति नहीं दी गई और उन्हें इसकी अनुमति दी जानी चाहिए।
उपराष्ट्रपति हुए भावुक
विपक्ष के इस व्यावहार से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भावुक हो गए। जिसके बड़ा उन्होंने कहा कि, “मैंने उनसे अनुरोध किया कि विपक्ष के नेता को बिना किसी रुकावट के बोलने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए। आज उन्होंने सदन को नहीं बल्कि गरिमा को पीछे छोड़ा है। आज उन्होंने मुझे पीठ नहीं दिखाई है बल्कि भारत के संविधान को पीठ दिखाई। उन्होंने मेरा या आपका अपमान नहीं किया बल्कि उन्होंने जो संविधान की शपथ ली थी उसका अपमान किया है। भारत के संविधान का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता…मैं उनके आचरण की निंदा करता हूं…यह एक अवसर है जहां उन्होंने भारतीय संविधान को चुनौती दी है। उन्होंने भारतीय संविधान की भावना को अपमानित किया है, उन्होंने जो शपथ ली थी उसकी अवहेलना की है… भारतीय संविधान आपके हाथ में पकड़ने वाली चीज़ नहीं है, यह जीवन जीने की किताब है। मुझे आशा है कि वे आत्मचिंतन करेंगे और कर्तव्य पथ पर चलेंगे।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि-
कांग्रेस नेता और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा
राज्यसभा से विपक्ष के वॉकआउट पर कांग्रेस नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “हम इसलिए बाहर आ गए क्योंकि प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन को संबोधित कर रहे थे और उन्होंने सदन को कुछ गलत बातें बताईं। झूठ बोलना और सच्चाई से परे बातें कहना उनकी आदत है। मैंने उनसे सिर्फ यही पूछा था, जब वह संविधान के बारे में बोल रहे थे आज जो संविधान को बचाने के लिए ढिंढोरा पीट रहे हैं…तब मैंने कहा कि आपने संविधान नहीं बनाया, आप लोग इसके खिलाफ थे। मैं सिर्फ यह स्पष्ट कर रहा था कि कौन लोग संविधान के पक्ष में थे और कौन संविधान के खिलाफ थे… उन्होंने (आरएसएस) संविधान का विरोध किया है, उन्होंने बीआर अंबेडकर और पंडित नेहरू का पुतला जलाया … वह बार-बार कहते हैं कि हमने बीआर अंबेडकर का अपमान किया, उन्होंने वहां (लोकसभा में) यह कहा था और वह आज भी यही कह रहे हैं… मैं बताना चाहता था कि बाबा साहब ने संविधान सभा में क्या कहा है और आरएसएस ने क्या कहा है और ऑर्गनाइजर में उनके लोग क्या बोले हैं वो सब बताना चाहता था…”





