ताज़ा खबरें

मुंबई: वर्ली हिट एंड रन मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, फरार आरोपी मिहिर शाह गिरफ्तार

मुंबई: वर्ली हिट एंड रन मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, फरार आरोपी मिहिर शाह गिरफ्तार

 

मुंबई के वर्ली में हुए BMW हिट एंड रन मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहाँ पुलिस ने घटना के फरार आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, रविवार को वर्ली इलाके में शिवसेना नेता राजेश शाह के बेटे मिहिर शाह ने स्कूटी से जा रहे दंपति को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में कावेरी नखवा की मौत हो गई थी, जबकि उसके पति प्रदीप नखवा घायल हो गए थे।

इस घटना के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि टक्कर के बाद मिहिर ने गाड़ी नहीं रोकी और बोनट में फंसे कावेरी को 100 मीटर तक घसीटता रहा था। बता दें कि हादसे के दौरान मिहिर शाह के साथ उसका ड्राइवर ऋषि भी था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

गौरतलब है कि मिहिर शाह पालघर जिले के शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता राजेश शाह का बेटा है। पहले पुलिस ने नेता राजेश शाह को भी गिरफ्तार किया था, जिसे 24 घंटे बाद 15 हजार के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। घटना के बाद मिहिर शाह फरार था। सोमवार को पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड से पूछताछ की थी। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि जिस बीएमडब्ल्यू कार से मिहिर शाह ने महिला को कुचला था, उसके इंश्योरेंस की समय सीमा खत्म हो चुकी थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button