मुंबई: गोरेगांव वेस्ट की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, हादसे में 7 की मृत्यु, 5 की हालत गंभीर

मुंबई: गोरेगांव वेस्ट की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, हादसे में 7 की मृत्यु, 5 की हालत गंभीर
मुंबई के गोरेगांव वेस्ट से एक बड़ी खबर है। यहाँ गुरुवार देर रात एक 5 मंजिला इमारत में आग लाग गयी। आग की सूचना लगते ही दम-कल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड शुक्रवार सुबह 7 बजे तक काबू कर सका। यह आग मुंबई के गोरेगांव में G+5 बिल्डिंग में लेवल 2 में लगी थी। मुंबई पुलिस के मुताबिक रेस्क्यू अभियान के दौरान कुल कुल 51 लोग घायल हुए है 35 लोगों का इलाज चल रहा है और 4 घायलों को छुट्टी दे दी गई है। जबकि 6 लोगों की मौत हो गयी है, वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर हैं।
#WATCH मुंबई के गोरेगांव में एक बिल्डिंग में आग लगने की घटना में कुल 51 लोग घायल हुए। अब तक 7 लोगों की मौत की खबर है। जबकि 5 लोगों की हालत गंभीर है, 35 लोगों का इलाज चल रहा है और 4 घायलों को छुट्टी दे दी गई है। वीडियो घटनास्थल से वर्तमान समयानुसार लिया गया है। pic.twitter.com/tShXCagrwT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2023
आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए काम शुरू कर दिया। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे दमकल विभाग ने आग पर क़ाबू पाया। यह आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकानों के साथ ही साथ पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में भी लगी थी। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने गोरेगांव वेस्ट की जय भवानी नाम की बिल्डिंग में लगी आग को काफी मशक्कत के बाद बुझाया। इस भीषण आग में करीब 40 लोग घायल हैं और 6 लोगों की मृत्यु हो गई। हादसे में अपनी जान गंवाने वालों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं। सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 25 घायलों को HBT अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो वहीं 15 घायलों का इलाज कूपर अस्पताल में चल रहा है। गौरतलब है कि कूपर अस्पताल में भर्ती घायलों में से 2 की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।





