ताज़ा खबरें

महावीर जयंती: पीएम मोदी ने ‘2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव’ का किया उद्घाटन, जारी किया स्मारक टिकट & सिक्का

महावीर जयंती: पीएम मोदी ने ‘2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव’ का किया उद्घाटन, जारी किया स्मारक टिकट & सिक्का

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महावीर जयंती के अवसर पर भारत मंडपम में 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का उट्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने स्मारक टिकट और सिक्का भी जारी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ” भारत मंडपम का ये भव्य भवन आज भगवान महावीर के 2,550वें निर्वाण महोत्सव के आरंभ का साक्षी बन रहा है। अभी हमने भगवान महावीर के जीवन पर विद्यार्थी मित्रों द्वारा तैयार किए चित्रण को देखा। युवा साथियों ने ‘वर्तमान में वर्धमान’ सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती भी ​की। हमारे अनादि मूल्यों के प्रति, भगवान महावीर के प्रति युवा पीढ़ी का ये आकर्षण और समर्पण, ये विश्वास पैदा करता है कि देश सही दिशा में जा रहा है।”

 

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत मंडपम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “मैं महावीर जयंती के इस शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। चुनाव के कठिन समय में ऐसे पवित्र कार्यक्रम में शामिल होना मन को शांति दे रहा है।”

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “भगवान महावीर का ये 2,550वां निर्वाण महोत्सव हजारों वर्ष का एक दुर्लभ अवसर है। ऐसे अवसर कई विशेष संयोगों को भी जोड़ते हैं। ये वो समय है, जब भारत अमृतकाल के शुरुआती दौर में है। देश आजादी के शताब्दी वर्ष को स्वर्णिम शताब्दी बनाने के लिए काम कर रहा है।”

पीएम मोदी ने कहा, “इस साल हमारे संविधान को भी 75 वर्ष होने जा रहे हैं। इसी समय देश में एक बड़ा लोकतांत्रिक उत्सव भी चल रहा है। देश का विश्वास है कि यहीं से भविष्य की नई यात्रा शुरू होगी… मेरा आप लोगों से जुड़ाव बहुत पुराना है।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button