ताज़ा खबरेंभारत

महाराष्ट्रः नासिक जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंकर लीक होने से बड़ा हादसा, सप्लाई रुकने से 22 मरीजों की मौत

देश एक तरफ ऑक्सीजन की भारी किल्लत से झूझ रहा है तो दूसरी ओर महाराष्ट्र के नासिक में आज एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल यहां जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक कर गया, जिसके बाद इस घटना से हड़कंप मच गया। दुखद बात ये है कि नासिक के इस दर्दनाक हादसे में 22 मरीजों की मौत हो गई है।

लीकेज की वजह से हुआ हादसा।

इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन का कहना है कि लीकेज की वजह से ऑक्सीजन की सप्लाई करीब आधे घंटे तक ठप हो गई थी, जिसकी वजह से वेंटिलेटर पर मौजूद 22 मरीजों की मौत हो गई है। बता दे जिस वक़्त ये घटना हुई उस वक्त अस्पताल में वेंटिलेटर पर कुल 23 मरीज थे।

ये भी पढ़े: SII ने जारी की कोविशील्ड की नई कीमत; राज्यों के लिए 400 रुपये और निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये रखी कीमत

हादसे के बाद जांच कमिटी गठित।

इधर इस घटना के बाद हादसे की विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। इसके लिए एक जांच कमेटी भी गठित की गई है। एफडीए मंत्री राजेंद्र शिंगाने का कहना है कि घटना के लिए दोषी लोगों को सजा मिलेगी। उनका कहना है कि टैंकर के वाल्व में खराबी होने की वजह से बड़े पैमाने पर टैंकर से ऑक्सीजन रिसने लग गई थी। इसी रिसाव का असर अस्पताल में मौजूद मरीजों की ऑक्सीजन सप्लाई पर पड़ा।

अब प्रशासन द्वारा लीकेज की जांच बैठाई जा रही है। जिस वक्त ये घटना हुई, तब अस्पताल में 171 मरीज थे। ऑक्सीजन लीक होने की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। इधर हालात को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि अब लीकेज को कंट्रोल कर लिया गया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button