ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र लोनावला भुशी डैम: अचानक आया सैलाब, बहा ले गया पूरा परिवार

महाराष्ट्र लोनावला भुशी डैम: अचानक आया सैलाब, बहा ले गया पूरा परिवार

पुणे के लोनावला इलाके में भुशी डैम के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। यहाँ डैम में अचानक आए पानी के बहाव से एक पूरा परिवार बह गया।  जानकारी के मुताबिक इनमें एक महिला और 4 बच्चे शामिल हैं। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने 2 शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं खोज और बचाव अभियान जारी है।

पुणे के एसपी पंकज देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि राहत और बचाव के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वाटरफॉल में डूबे सभी पांच लोग पुणे सैय्यद नगर के रहने वाले हैं. ये सभी लोग एक ही परिवार से हैं।

पुलिस के अनुसार, एक ही परिवार के पांच लोग घूमने के क्रम में झरने के पानी में उतरे थे। अचानक पानी का तेज बहाव आया और सभी उसमें फिसल गए और डैम के निचले हिस्से में डूब गए।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button