ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

महाराष्ट्र: भाजपा से गठबंधन की अटकलों पर संजय राउत का बयान, कहा – भारत-पाक नहीं आमिर और किरण राव जैसा है हमारा रिश्ता

बीजेपी और शिवसेना के बीच पुराने रिश्ते की महक और वो ताज़गी लौटने के कायस अब राजनैतिक गलियारों में तेज़ हो गए है। दरअसल ऐसा इसीलिए भी क्युकी पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के बयान के बाद अब पार्टी नेता संजय राउत ने फिर से अपनी दोस्ती के दिन याद किए हैं और एक बयान दे डाला है।

‘आमिर-किरण जैसा हमारा रिश्ता’।

संजय राउत ने फडणवीस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘हम भारत-पाकिस्तान नहीं, आमिर खान और किरण राव को ही देखिए, हमारा रिश्ता ऐसा ही है।’ उन्होंने कहा कि हमारे (शिवसेना और बीजेपी) सियासी रास्ते भले ही आज अलग हैं लेकिन हमारी दोस्ती पहले जैसी मजबूत है।

इस वजह से दिया आमिर और किरण राव का उदहारण।

बता दे कि शिवसेना नेता राउत ने अमिर खान और किरण राव का उदाहरण इसलिए दिया क्योंकि हाल ही में दोनों ने शादी के 15 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। पत्नी से तलाक के फैसले पर आमिर ने कहा कि हमारा रिश्ता अब भले ही बदल गया है लेकिन हम अब भी एक-दूसरे के साथ ही हैं, इसलिए हमेशा एक परिवार की तरह ही रहेंगे।

यह भी पढ़े : 25 साल की हुई RJD: जेल से बहार आने के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए लालू; सम्बोधन के दौरान कुछ इस अंदाज़ में भरा कार्यकर्ताओ में जोश

हमारे बीच दुश्मनी नहीं लेकिन कुछ बातों को लेकर मतभेद ज़रूर – फडणवीस।

देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को अपने एक बयान में कहा था कि उनकी पार्टी भाजपा और पूर्व सहयोगी शिवसेना आपस में दुश्मन नहीं हैं हालांकि उनके बीच कुछ मुद्दों को लेकर मतभेद जरूर है। फडणवीस ने ये भी कहा था कि राजनीति में कोई ‘किंतु-परंतु” नहीं होता है।

फिर से एक साथ आने वाले सवाल पर फडणवीस ने दिया ये जवाब।

यह सवाल करने पर कि क्या दो पूर्व सहयोगियों के फिर से एक साथ आने की संभावना है, फडणवीस का जवाब था स्थिति के आधार पर सही फैसला लिया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा, ‘हमारे मित्र (शिवसेना) ने हमारे साथ 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन चुनाव के बाद शिवसेना उन्हीं लोगों से हाथ मिला लिया, जिनके खिलाफ हमने चुनाव लड़ा था।’

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने अटकलों पर लगाया विराम, दोनों के संबंधों को लेकर कही ये बात।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने भी शिवसेना और भाजपा के फिर एक साथ आने की अटकलों पर विराम लगाया। उन्होंने कहा, ”देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा और शिवसेना दुश्मन नहीं हैं, यह सौ फीसदी सच है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि दोनों पार्टियां गठबंधन कर रही हैं।”

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button