ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 25 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, यहाँ देखें लिस्ट

महाराष्ट्र चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 25 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, यहाँ देखें लिस्ट

 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे। ऐसे में भाजपा ने तीसरी लिस्ट में 25 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

तीसरी लिस्ट में  सावनेर विधानसभा सीट से पार्टी ने आशीष रंजीत देशमुख को उम्मीदवार बनाया है। नागपुर मध्य सीट से प्रवीण प्रभाकरराव दटके को टिकट मिला है।

नागपुर उत्तर (अजा) से मिलिंद पांडुरंग माने को टिकट दिया गया है। पार्टी ने बोरीवली से संजय उपाध्याय, लातूर विधानसभा सीट से अर्चना शैलेश पाटिल चाकुरकर को टिकट दिया है। गौरतलब है कि इस लिस्ट में चार महिला उम्मीदवारों के नाम हैं।  

बीजेपी ने अब तक कुल 146 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पहली लिस्ट में 99 और दूसरी लिस्ट में 22 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।

महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव महायुति बनाम एमवीए है। महायुति में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजीत पवार गुट) शामिल है। वहीं एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना के उद्धव गुट और एनसीपी के शरद पवार गुट हैं। ऐसे में इन चुनावों को लेकर सियासी हलचल भी काफी तेज है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button