ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

ममता बनर्जी को बड़ा झटका : सुवेंदु अधिकारी के अलावा 11 विधायक, एक तृणमूल सांसद व एक पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल

बंगाल में आगामी विधानसभा के मद्देनज़र सियासी पारा चढ़ चूका है। इसी के मद्देनज़र तमाम सियासी अटकलों पर विराम लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री सुवेंदु अधिकारी भाजपा में शामिल हो गए है। आज बंगाल के मेदिनीपुर में केंद्रीय गृह मंत्री वह भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा का हाथ थामा है।

सुवेंदु अधिकारी के अलावा 11 विधायकों और एक सांसद ने भी छोड़ा TMC का साथ।

सुवेंदु अधिकारी के अलावा 11 विधायकों व एक तृणमूल सांसद और एक पूर्व मंत्री ने भी भाजपा दामन थामा है। पूर्वा बर्दवान से टीएमसी सांसद सुनील मोंडल और पूर्व सांसद दसरथ टिर्की उन लोगों में शामिल हैं। विधायकों में, सुवेंदु अधिकारी, तापसी मोंडल, अशोक डिंडा, सुदीप मुखर्जी, सैकत पंजा, शीलभद्र दत्ता, दिपाली बिस्वास, सुकरा मुंडा, श्यामपदा मुखर्जी, बिस्वजीत कुंडू और बनर्जी मैत्री जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़े : Farmers’ Protest LIVE: एटा से किसान पहुंचे नोएडा, अब राकेश टिकैत ने मांगे पूरी नहीं होने पर दी ये चेतावनी

क्यों है सुवेंदु अधिकारी का जाना एक बड़ी हार।

सुवेंदु नंदीग्राम आंदोलन के पोस्टर बॉय रहे हैं। इसी नंदीग्राम आंदोलन की ममता बनर्जी के 2011 में बंगाल की सत्ता पर काबिज होने में अहम भूमिका थी। गौरतलब है कि पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम से विधायक सुवेंदु ने पिछले महीने 27 नवंबर को राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इसी सप्ताह बुधवार को उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके अगले दिन गुरुवार को उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देते हुए पूरी तरह पार्टी से नाता तोड़ लिया था।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार देर रात करीब एक बजे के बाद कोलकाता के अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button