ताज़ा खबरेंराजनीतिराजनीती

मध्यप्रदेश का सियासी संकट: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कल शाम 5 बजे से पहले हो फ्लोर टेस्ट

मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार का फ्लोर टेस्ट कल शाम 5 बजे तक होना चाहिए, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बीजेपी की एक याचिका के जवाब में कहा. याचिका में इस मुद्दे का तत्काल समाधान करने की मांग की गयी थी।

अदालत ने कहा, “मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हाथ उठाकर होना चाहिए। इसकी वीडियोग्राफी करनी होगी और कार्यवाही का सीधा प्रसारण होना चाहिए।” 22 विधायकों के कांग्रेस छोड़ने के बाद पिछले हफ्ते से राज्य की कांग्रेस सरकार टूटने की कगार पर है।

इससे पहले दिन में अदालत ने सुझाव दिया था कि स्पीकर एन पी प्रजापति को एक वीडियो लिंक के माध्यम से बागी कांग्रेस विधायकों के साथ बातचीत करनी चाहिए। हालाँकि प्रजापति ने शीर्ष अदालत के प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button