ताज़ा खबरें

मध्य प्रदेश: सीहोर में पुल निर्माण के दौरान हुआ बड़ा हादसा, पुल की मिट्टी धंसने से मजदूर दबे, तीन की हुई मौत

मध्य प्रदेश: सीहोर में पुल निर्माण के दौरान हुआ बड़ा हादसा, पुल की मिट्टी धंसने से मजदूर दबे, तीन की हुई मौत

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहाँ बुधनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सियागहन में निर्माणधीन पुल की मिट्टी धंसने से चार मजदूर दब गए।

बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान तीन की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम सक्रिय हो गयी। टीम ने एक मजदूर को बाहर निकाल लिया था। लेकिन बाकी मजूदरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन उनकी मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार ग्राम शियागहन में निर्माण के लिए पुल के पास से मिट्टी खोदी जा रही थी। साेमवार काे अचानक मिट्टी धंस गई। इस दाैरान वहां काम कर रहे चार मजदूर दब गए।

हादसे की सूचना क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन को दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काम शुरू किया। इस दौरान घायल वीरेंद्र पिता सुखराम गौड उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम धनवास थाना मुरवास तहसील लटेरी जिला विदिशा को घायल अवस्था में नर्मदा हॉस्पिटल नर्मदापुरम भेजा गया।

तीन मजदूर की मौत हो गई। इनमें करण पिता घनश्याम उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम धनवास थाना मुरवास तहसील लटेरी जिला विदिशा, रामकृष्ण उर्फ रामू पिता मांगीलाल गौड उम्र 32वर्ष निवासी ग्राम धनवास थाना मुरवास तहसील लटेरी जिला विदिशा ओर भगवान लाल पिता बरसादी गौड़ निवासी ग्राम बेरखेड़ी, थाना धरनावदा जिला गुना की इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button