मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, राजगढ़ में पलटी बारातियों से भरी ट्रॉली, 13 लोगो की हुई मौत
मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, राजगढ़ में पलटी बारातियों से भरी ट्रॉली, 13 लोगो की हुई मौत
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आयी है। यहाँ बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गयी। यह ट्रेक्टर-ट्रॉली बारात लेकर राजस्थान के झालावाड़ से मध्य प्रदेश के राजगढ़ में आ रही थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रॉली रविवार का रात करीब 9 बजकर 30 मिनट के आसपास पलट गई। इसमें 35 लोग ट्रॉली के नीचे दब गए, जिनमें से 13 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 15 को राजगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिन 13 लोगों की मौत हुई है, उनमें चार बच्चे, पांच पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं. घायलों में चार की स्थिति गंभीर है. लिहाजा उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया है। इस घटना पर राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने बताया, “एक ट्रैक्टर में कुछ लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान से राजगढ़ आ रहे थे। राजस्थान-राजगढ़ बॉर्डर के पास में ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में 13 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 15 लोग घायल हैं जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 2 लोग गंभीर रूप से घायल थे जिन्हें भोपाल रेफर किया गया है…”
#WATCH राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने बताया, “एक ट्रैक्टर में कुछ लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान से राजगढ़ आ रहे थे। राजस्थान-राजगढ़ बॉर्डर के पास में ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में 13 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 15 लोग घायल हैं जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।… https://t.co/RzIWfSqAns pic.twitter.com/r8V2r20itN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2024
इसे लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है, राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा कि “मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”
वहीं राज्य के मुखिया मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट कर लिखा कि , “राजगढ़ जिले के पीपलोदी रोड पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से राजस्थान के झालावाड़ जिले के 13 लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है… हम राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं और राजस्थान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल, राजगढ़ में जारी है। साथ ही गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को भोपाल रेफर किया गया है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।”





