ताज़ा खबरें

मध्य प्रदेश के सागर की जनसभा में कांग्रेस पर खूब बरसे पीएम मोदी, बोले-‘कांग्रेस आपकी संपत्ति भी छीनना चाहती है’

मध्य प्रदेश के सागर की जनसभा में कांग्रेस पर खूब बरसे पीएम मोदी, बोले-‘कांग्रेस आपकी संपत्ति भी छीनना चाहती है’

 

लोकसभा चुनाव प्रचार के क्रम में पीएम मोदी ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के बाद मध्यप्रदेश के सागर जनसभा का संबोधन किया। यहाँ पीएम मोदी ने जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि – ‘कांग्रेस के समय में MP की पहचान बीमारू राज्य की थी, आज वही MP भाजपा सरकार में विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है।’

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले जनसभा का संबोधन करते हुए कहा कि, “देश के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है ये मध्य-प्रदेश और सागर के लोग बहुत अच्छे से जानते हैं। विकास तब होता है जब सही नीतियां हो, सही विजन हो। इसलिए देश हो या मध्य-प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस के समय में MP की पहचान बीमारू राज्य की थी, आज वही MP भाजपा सरकार में विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है।’ आगे अपने संबोधन में वह बोले कि आज कांग्रेस की एक ऐसी सच्चाई देश के सामने आई है, जिसे सुनकर हर देशवासी सन्न हो गया है। हमारा संविधान साफ-साफ मना करता है कि किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। खुद बाबा साहेब अंबेडकर भी धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे। लेकिन कांग्रेस ने वर्षों पहले धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए भांति भांति के हथकंडे अपना रही है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…2004 में कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया और बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान की पीठ में छूरा घोंपा था। 2009 के चुनाव में और 2014 के चुनाव में दोनों बार अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण का वादा किया।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कर्नाटक में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया है…इसके लिए कांग्रेस ने गैर कानूनी तरीके से एक चालाकी की है। मुस्लिमों की सभी जातियों को OBC कोटा में डाल ​दिया है। ऐसा करके OBC को मिलने वाले बहुत बड़े हक को छीनकर धर्म के आधार पर दे दिया। कांग्रेस यही फॉर्मूला पूरे देश में लागू करना चाहती है।”

OBC वर्ग की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “OBC वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन है कांग्रेस, जिसने OBC से उनका हक छीन लिया है। कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की हत्या की है, संविधान की भावना को ठोकर पहुंचाई है, बाबा साहेब का घोर अपमान किया है।”

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस आपकी संपत्ति भी छीनना चाहती है। कांग्रेस कहती है वे एक्स-रे कराना चाहती है और आपके लॉकर में क्या पड़ा है वे खोज कर निकालेंगे… अगर माताओं-बहनों ने थोड़ी पूंजी बचाई होगी और अनाज के डब्बे में रखा होगा तो एक्स-रे करके वे भी निकालेगी। लॉकर में रखे गहने और महिलाओं के मंगलसूत्र भी, कांग्रेस सब खोजने में लगेगी। फिर कहती है हम इसे छीन लेंगे और बांट देंगे…आपसे ये छीन कर कांग्रेस अपने वोट बैंक को देना चाहती है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button