मध्य प्रदेश के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संत रविदास मंदिर की रखेंगे आधारशिला

मध्यप्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं, जहां वह आज सागर जिले में 14वीं सदी के कवि और समाज सुधारक संत रविदास को समर्पित एक स्मारक की आधारशिला रखेंगे. स्मारक का निर्माण 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जाएगा और इसमें एक संग्रहालय, पुस्तकालय और संबंधित सभागार होगा. पीएम राज्य में कई अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के सागर जिले में 14वीं सदी के कवि और समाज सुधारक संत रविदास को समर्पित एक स्मारक की आधारशिला रखेंगे। स्मारक का निर्माण 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जाएगा और इसमें एक संग्रहालय, पुस्तकालय और संबंधित सभागार होगा।
पीएम राज्य में… pic.twitter.com/zqgtfW9l9b
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2023
मध्य प्रदेश के सहकारिता एवं लोक सेवा मंत्री अरविंद भदौरिया ने बताया कि पीएम मोदी नई दिल्ली से खजुराहो पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से दोपहर 2 बजे के आसपास सागर जिले के बडतुमा क्षेत्र में एक मंदिर (संत रविदास को समर्पित) और 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले संग्रहालय की आधारशिला रखने के लिए पहुंचेंगे.
इसके आधे घंटे बाद वह बडतुमा से लगभग 20 किमी दूर ढाना हवाई पट्टी के पास सार्वजनिक बैठक स्थल पर पहुंचेंगे. भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री की रैली और संत रविदास को समर्पित मंदिर के शिलान्यास समारोह में 2 लाख लोग शामिल होंगे.





