ताज़ा खबरें

भूकंप के तेज झटकों से दहली ताजिकिस्तान की धरती, 6.8 मापी गयी तीव्रता

भूकंप के तेज झटकों से दहली ताजिकिस्तान की धरती, 6.8 मापी गयी तीव्रता

 

आज सुबह ताजिकिस्तान में मुर्घोब से 67 किमी पश्चिम में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान के मुर्घोब के 67 किलोमीटर पश्चिम में था। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप बहुत जोरदार था। इसकी तीव्रता 6.8 मापी गयी।

 

वहीं चीन से लगी सीमा के पास भूकंप का असर देखने को मिला है। उधर, चीनी से जानकारी मिली कि भूकंप की तीव्रता 7.2 थी और इसकी गहराई जमीन के 10 किलोमीटर नीचे थी। हालांकि विभिन्न भूकंप एजेंसियों द्वारा शुरुआती भूकंपीय माप अक्सर ​अलग होती है। भूकंप के बारे में अभी इससे ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि भूकंप काफी शक्तिशाली है, आशंका है कि बड़े स्तर पर जान माल का नुकसान हो सकता है।

चीनी भूकंप नेटवर्क केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र चीन के साथ निकटतम सीमा से करीब 82 किमी दूर था। उन्होंने बताया कि झिंजियांग क्षेत्र के पश्चिमी हिस्से में काशगर और आर्टक्स में जोरदार झटके महसूस किए गए।

बता दें कि तुर्की और सीरिया में बीती 6 फरवरी को विनाशकारी भूकंप आया था। यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि दोनों देशों में तबाही मचा दी। इस भूकंप से 44 हजार से अधिक लोगों को मौत हो गयी, वहीं 15 लाख लोग बेघर हो गए हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button