ताज़ा खबरेंविदेश

भूकंप के तेज झटकों से कांपी अलास्का की धरती, रिक्टर स्केल पर 7.4 दर्ज की गयी तीव्रता

भूकंप के तेज झटकों से कांपी अलास्का की धरती, रिक्टर स्केल पर 7.4 दर्ज की गयी तीव्रता

 

अमेरिका के उत्तर पश्चिमी राज्य अलास्का में आज यानी रविवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। हालांकि अभी तक जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। लेकिन भूकंप के झटके के बाद तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के झटके अलास्का प्रायद्वीप, अलेउतियन द्वीप और कुक इनलेट क्षेत्रों में महसूस किए गए। वहीं यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप 9.3 किमी (5.78 मील) की गहराई पर था।

बता दें कि इससे पहले मार्च 1964 में अलास्का में 9.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जो उत्तरी अमेरिका में अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इस भूकंप से एंकोरेज को तबाह कर दिया और सुनामी ला दी जिसने अलास्का की खाड़ी, अमेरिका के पश्चिमी तट और हवाई को तहस-नहस कर दिया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button