ताज़ा खबरेंभारत

भारतीय वायु सेना का एक ट्रेनी विमान PC 7 Mk II दुर्घटनाग्रस्त, 2 Pilots की मौत

हैदराबाद: तेलंगाना के मेडक जिले से एक बुरी खबर सामने आई है जिसमें भारतीय वायु सेना का एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह घटना सोमवार सुबह की है. इस घटना में दो पायलटों की मौत हो गई है.

 

इंडियन एयरफोर्स ने घटना की जानकारी दी है. एयरफोर्स ने बताया कि आज सुबह रूटीन ट्रेनिंग के दौरान PC 7 Mk II एयरक्राफ्ट का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें दो पायलट सवार थे. दोनों को बहुत गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई. हालांकि किसी आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा.

 

भारतीय वायु सेना ने कहा कि विमान ने ट्रेनिंग रूटीन के लिए हैदराबाद स्थित एयर फोर्स एकडमी (एएफए) से उड़ान भरी थी, तभी यह दुर्घटना हुई. विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर एक ट्रेनर और एक ट्रेनी पायलट विमान के अंदर थे और उन दोनों की मौत हो गई. भारतीय वायु सेना ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह जानकारी दी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button