ताज़ा खबरेंभारत

भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग के लिए रिजर्वेशन काउंटरों को फिर से खोला

भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को टिकटों की बुकिंग के लिए रिजर्वेशन काउंटरों को चरणबद्ध तरीके से खोल खोल दिए है। इसके अलावा रेलवे ने रिजर्वेशन टिकटों की बुकिंग कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) और टिकटिंग एजेंटों के जरिये करने की भी इजाजत दे दी है।

जोनल रेलवे को निर्देश दिया गया है कि वे स्‍थानीय लोगों की जरूरतों और परिस्थितियों के मुताबिक रिजर्वेशन काउंटर खोलने का फैसला करे और उसे अधिसूचित करे।


साथ ही इनकी जगह और समय के बारे में स्‍थानीय लोगों की जरूरतों और परिस्थितियों के मुताबिक जानकारी का प्रसार किया जा रहा हैं। इस बात पर गौर किया जा सकता है कि मौजूदा प्रोटोकॉल के अनुसारश्रमिक स्पेशल ट्रेनों को चलाना स्थानीय राज्य सरकारों द्वारा जारी रखा जाएगा।

ALSO READ: पीएम मोदी ने किया तूफान प्रभावित बंगाल के लिए रु 1,000 करोड़ की तुरंत मदद का ऐलान

इन सभी बुकिंग सुविधाओं को एक बार फिर से खोलना यात्री रेलवे सेवाओं की श्रेणीबद्ध बहाली में एक महत्वपूर्ण कदम होगा और आरक्षित ट्रेनों में भारत के सभी हिस्सों के सभी संभावित यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग का काम आसान हो जाएगा।

जोनल रेलवे मानक सोशल डिस्‍टेंसिंग दिशा-निर्देशों का पालन कर सकते हैं और वर्तमान कोविड-19 महामारी को देखते हुए स्वच्छता प्रोटोकॉल का पालन कर सकते हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

 

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button