ताज़ा खबरें

‘भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी संग गणेश-लक्ष्मी की भी छपे तस्वीर’: अरविन्द केजरीवाल ने पीएम मोदी से की मांग

‘भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी संग गणेश-लक्ष्मी की भी छपे तस्वीर’: अरविन्द केजरीवाल ने पीएम मोदी से की मांग

 

आज यानी बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने केंद्र सरकार से भारतीय करेंसी को लेकर एक अनोखी मांग की है। सीएम केजरीवाल ने अपील की है कि भारतीय करेंसी पर महात्मा गांधी के साथ-साथ भगवान गणेश-लक्ष्मी की भी तस्वीर छपे। सीएम केजरीवाल ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में यह अपील की है।

 

प्रेस वार्ता में सीएम केजरीवाल ने कहा कि ‘हम सब चाहते हैं कि भारत विकसित देश बने, मगर प्रयास तभी सफल होते हैं जब देवी-देवताओं की कृपा होती है’। उन्होंने कहा कि मेरी पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से यह अपील है कि ‘भारतीय करेंसी पर राष्ट्रपति महात्मा गांधी की फोटो के साथ ही साथ दूसरी तरफ लक्ष्मी-गणेश जी की तस्वीर भी छापी जाए’।

उन्होंने आगे अपने सम्बोधन में कहा कि “जब इंडोनेशिया कर सकता है, इंडोनेशिया ने भी श्री गणेश जी को चुना तो हम भी कर सकते हैं। मैं कल या परसों केंद्र को इसके लिए पत्र लिख कर अपील करूंगा। देश की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के प्रयासों के अलावा हमें ईश्वर के आशीर्वाद की भी जरूरत है”।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button