खेलताज़ा खबरें

भारतीय टीम के नए कोच के लिए सामने आए ‘मोदी, धोनी और सचिन जैसे नाम’

नई दिल्ली: 26 मई को आईपीएल का समागन हो गया वहीं अब दौर है टी20 वर्ल्ड कप का. टी20 से पहले टीम इंडिया ने अपनी टीम का ऐलान तो कर दिया है लेकिन अब बीसीसीआई टीम के कोच की नियुक्ति में काफी परेशान है. बता दें कि भारतीय टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप तक के लिए ही है. बीसीसीआई ने द्रविड़ की जगह लेने के लिए नए कोच की तलाश में है. वहीं भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के नए कोच के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 मई थी.

 

सूत्रों की मानें तो भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के लिए बीसीसीआई को 3000 से अधिक आवेदन मिले हैं. और इन आवेदन में कुछ नाम ऐसे हैं जिसे देख बीसीसीआई भी सोच में पड़ गई है. आवेदन करने वालों में सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी से लेकर नरेंद्र मोदी, अमित शाह जैसे नाम शामिल हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक मोदी-सचिन-धोनी जैसे मशहूर लोगों के नाम के जरिये आवेदन करने वाले लोग फेक यूजर्स हैं.

 

भारतीय टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप तक के लिए ही है. इसी के तहत आवेदन मंगाए गए थे. बोर्ड ने इसके लिए अपनी वेबसाइट में गूगल फॉर्म का लिंक दिया था, जिसके जरिए आवेदन किए जाने थे.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button