भारतीय चुनाव आयोग ने एसबीआई से प्राप्त हुए चुनावी बांड वेबसाइट पर किए अपलोड
भारतीय चुनाव आयोग ने एसबीआई से प्राप्त हुए चुनावी बांड वेबसाइट पर किए अपलोड
चुनाव आयोग ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने अपनी वेबसाइट पर चुनावी बांड पर डेटा अपलोड करके सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का अनुपालन किया है। चुनाव आयोग ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से प्राप्त डेटा, 15 मार्च की अदालत द्वारा निर्धारित समय सीमा से ठीक एक दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
भारतीय चुनाव आयोग ने एसबीआई से प्राप्त चुनावी बांड पर डेटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
चुनावी बांड के माध्यम से राजनीतिक दलों को दान देने वालों में ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड, मुथूट फाइनेंस लिमिटेड,…
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2024
बता दें कि चुनावी बांड के माध्यम से राजनीतिक दलों को दान देने वालों में ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड, मुथूट फाइनेंस लिमिटेड, पेगासस प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड, वेदांता लिमिटेड, बजाज फाइनेंस लिमिटेड, भारती एयरटेल लिमिटेड शामिल हैं।
इसके साथ ही फिनोलेक्स केबल्स लिमिटेड, लक्ष्मी निवास मित्तल, एडलवाइस हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, जीएचसीएल लिमिटेड, जिंदल पॉली फिल्म्स लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड, वेदांता लिमिटेड , स्पाइसजेट लिमिटेड, जेके सीमेंट लिमिटेड, डीएलएफ कमर्शियल डेवलपर्स लिमिटेड, एवन साइकिल्स लिमिटेड, जेके सीमेंट लिमिटेड, ज़ाइडस हेल्थकेयर लिमिटेड, सिप्ला लिमिटेड, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड, मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड शामिल हैं।
एसबीआई से प्राप्त डेटा अब निम्नलिखित यूआरएल के माध्यम से जनता के लिए उपलब्ध है: https://eci.gov.in/candidate-politicparty.
चुनावी बांड की खरीद का विवरण देने वाली एक व्यापक रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें दो भाग शामिल हैं। 337 पृष्ठों का प्रारंभिक खंड, चुनावी बांड खरीदने वाली संस्थाओं और खरीद की संबंधित तारीखों के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
बता दें दूसरे भाग में 426 पेज हैं, राजनीतिक दलों के विवरण की रूपरेखा प्रस्तुत करता है, जिसमें तारीखें और प्राप्त राशि भी शामिल है।
इन बांड्स से बीजेपी, कांग्रेस, एआईएडीएमके, बीआरएस, शिवसेना, टीडीपी, वाईएसआर कांग्रेस, डीएमके, जेडीएस, एनसीपी, तृणमूल कांग्रेस, जेडीयू, राजद, आप और एसपी जैसे राजनीतिक दलों को फंड मिला है।





