Covid19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 21,411 नए मामले दर्ज

COVID-19 Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 21,411 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 1,50,100 हो गई है.
वहीं पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 67 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,25,997 पर पहुंच गया है. वहीं 20,726 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए.
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,50,100 हो गई है. महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,38,68,476 लोगों ने कोरोना वायरस से ठीक होने में सफलता पाई है. देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 2,01,68,14,771 डोज लगाई जा चुकी है.
कोरोना वायरस अपडेट
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 21,411 नए मामले सामने आए हैं, 20,726 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 67 लोगों की मौत हुई है।
कुल मामले: 4,38,68,476
सक्रिय मामले: 1,50,100
कुल रिकवरी: 4,31,92,379
कुल मौतें: 5,25,997
कुल वैक्सीनेशन: 2,01,68,14,771 pic.twitter.com/DOcjiFJSUa— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 23, 2022





