ताज़ा खबरें

भारत ने फिलिस्तीनियों के लिए भेजी राहत सामग्री, 6.5 टन चिकित्सा सहायता व 32 टन आपदा राहत सामग्री लेकर मिस्र के लिए उड़ा IAF C-17 विमान

भारत ने फिलिस्तीनियों के लिए भेजी राहत सामग्री, 6.5 टन चिकित्सा सहायता व 32 टन आपदा राहत सामग्री लेकर मिस्र के लिए उड़ा IAF C-17 विमान
इजराइल और फिलिस्तीन के बीच चली रही जंग में भारत ने फिलिस्तीनियों को मदद देने का भरोसा दिया था। जिसके बाद भारत ने अपने भरोसे को अमल करने के लिए फिलिस्तीनियों 6.5 टन चिकित्सा व 32 टन आपदा राहत सामग्री भेजी है।

भारत ने रविवार सुबह फिलिस्तीन के लोगों के लिए लगभग 6.5 टन चिकित्सा सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री लेकर IAF C-17 विमान मिस्र के एल-अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ। सामग्री में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सुविधाएं, जल शुद्धिकरण टैबलेट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।
इजरायली अधिकारियों के अनुसार, इजरायल पर हमास के हमले के बाद फिलिस्तीन और इजरायल के बीच युद्ध छिड़ गया था।  हमास के सात अक्टूबर के जानलेवा हमले के जवाब में इजराइली सेना ने गाजा पर लगातार हमले किए हैं। इसमें आतंकवादियों ने कम से कम 1400 लोगों को मार डाला, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे, जिन्हें गोली मार दी गई, अंग-भंग कर दिया गया या जला दिया गया।
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button